ठाकुरद्वारा, नगर के मोहल्ले की कक्षा नौ की छात्रा के साथ नगर का ही एक युवक पिछले कुछ समय से छेड़खानी कर रहा है युवक ने छात्रा का फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया छात्रा के परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया परेशान हो कर छात्रा के परिजनों ने शुक्रवार को कोतवाली में मामले की शिकायत की छात्रा के परिजनों का यह भी आरोप है कि उक्त युवक शुक्रवार की सुबह भी मोहल्ले में आकर धमकी देकर गया है कि उसकी शिकायत की तो वह लड़की के चेहरे पर तेजाब डाल देगा छात्रा के परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com