काशीपुर, 7 फरवरी 2025: नगर निगम चुनाव के संपन्न होने के बाद आज प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। काशीपुर में भी नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम परिसर में हुआ। इस अवसर पर जिला अधिकारी नितिन सिंह भदोरिया ने महापौर दीपक वाली को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद महापौर दीपक वाली ने नवनिर्वाचित 40 पार्षदों को शपथ दिलाई।इस शपथ ग्रहण समारोह में हजारों नगरवासी और भाजपा के पदाधिकारी सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पहले महापौर दीपक वाली ने पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल को भीड़ से मंच तक सम्मानित रूप से बुलाकर उनके साथ मंच पर बैठाया, जिसे जनता ने अत्यधिक सराहा। शपथ ग्रहण का शुभारंभ शंखनाद से हुआ, और उसके बाद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया ने दीपक वाली को शपथ दिलाई। फिर महापौर ने 40 पार्षदों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर गईं।महापौर दीपक वाली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज उनका शपथ ग्रहण हुआ है, और अब बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें काशीपुर के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर मंच पर नगर आयुक्त विवेक राय, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, वर्तमान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व महापौर उषा चौधरी, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, पीसीयू अध्यक्ष राम मेहरोत्रा, भाजपा नेता आशीष गुप्ता, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मुक्ता सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता और सैकड़ों आमजन मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
