ठाकुरद्वाराl अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने 3 लोगों को झगड़े पर उतारू होने की सूचना पर शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां से सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है पुलिस ने नगर के मोहल्ला काशीराम कॉलोनी निवासी गुलफाम पुत्र अल्लादिया को उसके पड़ोसी प्रीतम सिंह पुत्र जसराम सिंह से झगड़े पर उतारू होने की सूचना पर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी गुलफाम को जमानत पर रिहा कर दिया गया हैl वही कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिलकपुर गुमानी निवासी अनवार पुत्र कल्लन व दूसरे पक्ष के शमशेर पुत्र अब्दुल वहीद एक दूसरे पर बेईमानी करने का आरोप लगाते हुए झगड़े पर उतारू हो गएl सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश कियाl जहां से दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया हैl

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com