दिल्ली के करोल बाग और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में आज भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार में एक जबरदस्त जोश देखने को मिला। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, करोल बाग विधानसभा के प्रत्याशी श्री दुष्यंत गौतम जी और उनके साथ डॉक्टर यूनुस चौधरी जी तथा उनकी पूरी टीम ने संयुक्त रूप से चुनाव प्रचार अभियान में भाग लिया।
यहाँ करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में आज सुबह से ही चुनाव प्रचार की गहमागहमी देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और प्रत्याशी श्री दुष्यंत गौतम जी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की, उनके साथ संवाद किया और भारतीय जनता पार्टी के कार्यों और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी और दुष्यंत गौतम जी का रोड शो, लोगों से संवाद करते हुए]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने भाजपा की विकास योजनाओं और दिल्ली के लोगों के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता को साझा किया। वहीं, दुष्यंत गौतम जी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य करोल बाग और पटपड़गंज क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाना है। डॉक्टर यूनुस चौधरी जी और उनकी टीम ने इस प्रचार अभियान को और भी मजबूती दी है। उन्होंने पार्टी के विजन को लोगों तक पहुँचाया और भाजपा की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया।
डॉक्टर यूनुस चौधरी और उनकी टीम कार्यकर्ताओं से बात करते हुए]
बता दें कि भाजपा का यह चुनाव प्रचार अभियान करोल बाग और पटपड़गंज विधानसभा में अपने जोरदार प्रचार के साथ जारी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह प्रचार भाजपा को इन क्षेत्रों में और भी ज्यादा समर्थन दिलवाएगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com