खेलों के दौरान मोनाल को ‘मौली’ के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो खेल भावना को प्रोत्साहित करने और आयोजन में उत्साह व रोमांच को बढ़ावा दे रहा है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल न केवल खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक पल लेकर आए हैं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को भी राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है। प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को राष्ट्रीय खेल के माध्यम से देशभर से आए खिलाड़ियों और दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

खेल आयोजन के दौरान मोनाल को ‘मौली’ के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो खेलों के प्रति जोश और उत्साह को प्रेरित कर रहा है। राष्ट्रीय खेलों में मौली का आकर्षण विशेष रूप से खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच ध्यान आकर्षित कर रहा है।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज समेत 20 से अधिक स्थानों पर मौली के प्रतिमाएँ स्थापित की गई हैं, जो खेल आयोजन की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बन चुकी हैं। मौली खेल मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों से संवाद कर खेलों के प्रति उत्साह और उमंग का संचार कर रही है। खिलाड़ी न केवल मौली के साथ सेल्फी ले रहे हैं, बल्कि पहाड़ी गीतों पर थिरकते हुए खेल आयोजन का पूरा आनंद भी ले रहे हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com