काशीपुर। सड़क सुरक्षा माह और नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस और सीपीयू काशीपुर ने एक संयुक्त बाइक रैली का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा और नशे के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस रैली में स्थानीय मीडिया कर्मी, खालसा फाउंडेशन के सदस्य और बाइक राइडर्स भी शामिल हुए। रैली का शुभारंभ यातायात निरीक्षक काशीपुर, जितेंद्र पाठक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।यह रैली कोतवाली से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक, टांडा तिराहा, मंडी चौकी, गंगे बाबा रोड, बड़ा गुरुद्वारा, मानपुर रोड, स्टेडियम तिराहा, चीमा चौराहा और वापस महाराणा प्रताप चौक होते हुए कोतवाली में समापन हुई। रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने हेलमेट पहने हुए थे, और पुलिस ने उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। विशेष रूप से नाबालिग बच्चों को बाइक न देने की अपील की गई।इस अवसर पर एसएसआई अनिल जोशी, एसआई सुनील सुतेड़ी, एसआई विपुल जोशी, एसआई कपिल कांबोज, एसआई गणेश सिंह सामंत, एसआई चंदन सिंह बिष्ट सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी और संगठनों के लोग उपस्थित रहे। साथ ही मीडिया कर्मी और अन्य समाजसेवी भी इस पहल में सक्रिय रूप से शामिल हुए। यह रैली सड़क सुरक्षा और नशे की रोकथाम के प्रति जन जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हुई।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
