भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति29 जनवरी पंचायत अमरोहाआज, 29 जनवरी 2025 को कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की पंचायत आयोजित की गई। राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित कुमार नागर के नेतृत्व में भा. कि. यू. लोकशक्ति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट अमरोहा पहुंचे। पंचायत में विभिन्न किसानी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और किसानों की प्रमुख समस्याओं व मांगों से नवनियुक्त जिलाधिकारी महोदया को अवगत कराया गया।पंचायत को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित कुमार नागर ने बताया कि सरकारों द्वारा किसानों की अनदेखी की जा रही है। शुगर मिलों के संचालन को लगभग तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया गया है। फसलों की सिंचाई हेतु नहरों और राजवाहों में पानी की कमी है। आवारा पशुओं और जंगली जानवरों से किसानों की जान-माल को खतरा बना हुआ है। लेकिन शासन और प्रशासन किसानों को राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। इस कारण किसानों की आर्थिक स्थिति भी दयनीय हो गई है।जब किसान अपने अधिकारों के लिए धरना-प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें प्रशासन की लाठियों और मुकदमों का सामना करना पड़ता है।राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित कुमार नागर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन किसी भी किसान का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए किसानों की प्रमुख समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और डॉ. सुमित कुमार नागर के नेतृत्व में भा. कि. यू. लोकशक्ति पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महोदया को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।साथ ही किसानों की मांगों का एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदया को सौंपा और शीघ्र समाधान की मांग की।जिलाधिकारी महोदया ने जिला स्तर की समस्याओं के शीघ्र समाधान और शासन स्तर की समस्याओं को शीघ्र शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया।ज्ञापन में किसानों की प्रमुख मांगें:1. गन्ना पिराई सत्र 2024-2025 शुरू हुए तीन महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। गन्ने की फसल में लगने वाली लागत को ध्यान में रखते हुए गन्ने का भाव ₹500/क्विंटल घोषित किया जाए और 14 दिन के भीतर भुगतान का प्रावधान लागू किया जाए।2. एक टीम गठित करके जनपद अमरोहा की सभी शुगर मिलों और उनके क्रय केंद्रों पर घटतौली पूरी तरह से बंद कराई जाए।3. जब सरकार द्वारा नलकूपों की बिजली मुफ्त कर दी गई है, तो किसानों के नलकूपों पर मीटर क्यों लगाए जा रहे हैं? नलकूपों पर लगाए गए मीटरों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।4. MSP पर गारंटी कानून और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए।5. किसानों को 24 घंटे मुफ्त निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए।6. 60 वर्ष से ऊपर के किसानों और मजदूरों को जीवन यापन हेतु ₹10,000 मासिक पेंशन दी जाए।7. किसानों के बैंकों के सम्पूर्ण कर्ज को माफ किया जाए।8. सभी टोल प्लाजा पर किसानों को फ्री आने-जाने की सुविधा प्रदान की जाए।9. गरीब रेखा से नीचे सभी को रहने के लिए आवास दिया जाए।पंचायत में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित कुमार नागर, सुभाष यादव, डॉ. रतन, कोशिंदर गुर्जर, योगेंद्र यादव, इसराज, डॉ. मुकेश, रणवीर यादव, सुनील यादव, जसवंत सैनी, तेजपाल, राजेश नागर, यामीन, चंद्रपाल चौहान, भीषम त्यागी, जय सिंह, नीरज, मुस्तफा, चंद्रकिरण महाराज, सर्वोत्तम शर्मा, सुरेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में भा. कि. यू. लोकशक्ति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
