काशीपुर। मेयर सीट पर भाजपा ने फिर कब्जा जमा लिया है। मतपत्रों की गिनती में देर रात करीब सुबह 4:00 बजे परिणाम की घोषणा हुई, जिसमें भाजपा के मेयर प्रत्याशी ने 48,792 मत प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी ने 43,845 मत प्राप्त किए। इस प्रकार भाजपा के प्रत्याशी ने 4,970 मतों से जीत हासिल की है।काशीपुर नगर निगम सीट पर जबरदस्त मुकाबला रहा। आठ राउंड में होने वाली मतगणना को अधिकारियों ने पांच राउंड में ही समाप्त कर दिया, जो सुबह करीब 3:30 बजे पूरी हुई। नतीजों के अनुसार, भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी दीपक वाली को 48,792 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल को 43,845 मत मिले। इस तरह भाजपा के मेयर प्रत्याशी ने 4,970 मतों से बढ़त बनाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को मात दी।वहीं, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हसीन खान को 2,611 मत मिले, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नदीम अख्तर को 918, निर्दलीय प्रत्याशी अनवर हुसैन को 822, पूजा रावत को 894 और मीनू सहगल को 575 मत मिले। इसके अलावा, 387 मत नोटा में गए और 4,631 मत रद्द हुए।इस मौके पर जीत दर्ज करते हुए भाजपा के मेयर प्रत्याशी दीपक वाली ने काशीपुर की जनता, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास की राह चुनी है और उनके द्वारा किए गए वादों के अनुसार कार्य किया जाएगा। काशीपुर अब विकास की दौड़ में तेज रफ्तार से दौड़ेगा। इस दौरान समर्थकों और भाजपा के पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। परिणाम आते ही भाजपा समर्थकों में ऊर्जा की लहर दौड़ गई और ढोल नगाड़ों के साथ नवनियुक्त मेयर दीपक बाली का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दीपक बाली ने नगर की सम्मानित जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से जनता ने उनके ऊपर भरोसा जताया है, वह उस भरोसे को पूरा करेंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
