कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ा, जानिए कौन कहां से जीत रहा

उत्तराखंड निकाय चुनाव में 23 जनवरी को हुए मतदान के बाद आज, 25 जनवरी को वोटों की गिनती शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को अंतिम आंकड़े जारी किए। आयोग के अनुसार, इस बार कुल मतदान 65.41 प्रतिशत रहा, जो वर्ष 2018 के निकाय चुनाव के मुकाबले 4.38 प्रतिशत कम है।

प्रदेशभर में शनिवार को 54 केंद्रों पर मतगणना की जाएगी। अधिकतर निकायों के नतीजे देर रात तक आने की संभावना है, जबकि बड़े निकायों के परिणाम रविवार सुबह तक घोषित हो सकते हैं।

आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार 30,29,028 मतदाताओं में से 19,81,200 ने मतदान किया। इनमें 9,97,509 पुरुष और 9,83,601 महिलाएं शामिल रहीं। थर्ड जेंडर के 528 वोटरों में से केवल 90 ने मतदान में हिस्सा लिया।

गुरुवार को मतदान समाप्ति के बाद जारी अनंतिम आंकड़ों में मतदान प्रतिशत करीब 66 बताया गया था। लेकिन शुक्रवार को अंतिम आंकड़े जारी होने पर इसमें गिरावट देखी गई, जिससे आयोग के अनंतिम आंकड़ों की सटीकता पर सवाल खड़े हुए हैं।

कंट्रोल रूम के मुताबिक, कई जिलों से समय पर अपडेट नहीं मिलने के कारण मतदान के तुरंत बाद सटीक आंकड़े नहीं बताए जा सके। वर्ष 2018 में निकाय चुनाव का मतदान प्रतिशत 69.79 था, जो इस बार 4.38 प्रतिशत कम हो गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com