यह घटना 22 जनवरी 2025 को जलगांव में हुई, जब लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में एक अफवाह के कारण भीषण हादसा हो गया। उस दिन शाम 4:42 बजे, जब ट्रेन जलगांव के पचोरा स्टेशन के पास पहुंची, तो यह अफवाह फैल गई कि पुष्पक एक्सप्रेस की B-4 बोगी के पहिए से धुआं उठ रहा है, और बोगी में आग लगने की सूचना मिली। अफवाह इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों में अफरातफरी मच गई। डर के मारे कई यात्री ट्रेन से कूदकर नीचे उतर गए, और इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने इन यात्रियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि रेलवे ने भी मृतकों के परिजनों को 1.5 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये और सामान्य घायलों को 5 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। घटना स्थल पर मानव अंग और शव बिखरे हुए थे, जिससे यह हादसा बेहद भयावह बन गया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
