काशीपुर। आज रामनगर रोड स्थित नवीन फल मंडी में मतगणना स्थल व सामग्री वितरण को लेकर उधम सिंह नगर जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन भदोरिया और जनरल प्रेक्षक ने फल मंडी में पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया की मतगणना स्थल पर पैनी नजर रखी जाए । इसी के साथ ही उन्होंने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश के दिए गए की बूथों में पानी, बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने की जाय। इसी के साथ ही आज बैलट पेपर का वितरण होना है इसी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ फल मंडी में निरीक्षण किया । यहां पर बता दें कि फल मंडी में मेयर पद के लिए और पार्षद पद के लिए अलग-अलग टेबल बनाई गई हैं जिसका जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण किया और अधिनिष्ठ अधिकारियों को टेबलो पर पैनी नजर रखने के लिए दिशा निर्देश दिए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
