उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के कलेक्ट्रेट परिसर में यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव व प्रभारी बरेली के दानिश सैफी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया जिसमें कांग्रेस पार्टी के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर ख़ुद भीख माँगते हुए दिखाई दिए साथ ही योगी सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी भी की योगी तेरे राज में कटोरा आ गया हाथ मे इस तरह की नारेबाज़ी से गूंज उठा था पूरा कलेक्ट्रेट परिसर जी हाँ हम बात कर रहे है उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद की जहाँ काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भीख माँगते हुए ज़ोरदार प्रदर्शन किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिन दिवस के उपलक्ष में पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद गुम्बर ने प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन अधिकारियों से मांगी भीख पार्टी के जिला अध्यक्ष ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए कहा कि मोदी जी आपको जन्मदिन की बधाई आपकी उम्र बहुत लंबी है आप प्रधानमंत्री पद के योग्य नहीं हैं प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दीजिये यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने कहा कि
देश में बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई के विरोध मे मोदी जी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया
भाजपा के शासनकाल में बढ़ती बेरोजगारी बढ़ती महंगाई गिरती अर्थव्यवस्था निजीकरण जैसे तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रदेश भर में ऐसे कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश प्रकट किया
भर्तियां आती है और लटक जाती हैं कई भर्तियों की रिजल्ट निकल आए हैं और जॉइनिंग नहीं मिल रही है सरकारी नौकरियों में संविदा का प्रावधान लाकर 5 साल युवाओं को बंधुआ मजदूर बनाकर रखेगी उत्तर प्रदेश सरकार फिर भी नौकरी की गारंटी नहीं मोदी जी ने दो करोड़ नौकरियां और आत्मनिर्भर जैसे बड़े-बड़े जुमले देकर देश के युवाओं को ठगने का कार्य किया है मोदी जी की गलत नीतियों के कारण आज देश का युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है
प्रदेश सचिव दानिश सेफी छात्र सगठन के जिला अध्यक्ष निशांत शर्मा जुनेद आलम महबूब अली नितिन अनमोल गुप्ता दानिश क़ुरैशी अदि कार्यकर्ता मौजूद रहै

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
