*काशीपुर:** कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी एडवोकेट संदीप सहगल ने अचानक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे निष्ठावान कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस कदम के पीछे कुछ न कुछ मजबूरी जरूर होगी, क्योंकि कोई भी बिना कारण बेवफा नहीं होता। संदीप सहगल ने स्पष्ट किया कि उन्हें और हर कांग्रेस कार्यकर्ता को यह पता है कि ये लोग किसी दबाव में आकर कांग्रेस को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति कांग्रेस की लोकप्रियता से भयभीत होकर हर तरह के हथकंडे अपनाने की है, जिसमें कांग्रेस नेताओं को दबाव में लेकर अपनी पार्टी में शामिल कराना भी शामिल है।संदीप सहगल ने कहा कि यह चुनाव असत्य पर सत्य की विजय का चुनाव है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी कि चाहे वह कितनी भी कोशिश कर ले, इस चुनाव में उसे पराजय का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि उनका कांग्रेस के प्रति लगाव बना रहेगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com