काशीपुर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार 3:00 बजे स्टार प्रचारक के रूप काशीपुर के भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली के पक्ष में रोड शो करने पहुंचे। इस रोड शो को देखकर लग रहा था की मानो काशीपुर की समस्त जनता मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ पड़ी है। माना जा रहा है कि काशीपुर में पूर्व में अन्य पार्टियों के कार्यक्रम में इतना बड़ा जन सैलाब नहीं देखा गया । इस जन सैलाब से लग रहा था कि इस बार दीपक बाली ही मेयर की कुर्सी पर विराजमान होंगे। यह रोड शो नगर के किला मोहल्ले से शुरू होकर मेन बाजार, महाराणा प्रताप चौक पर जाकर समाप्त हुआ। यहां बता दे की पूरी मार्केट भाजपा के झंडे बेनरो से पटी पड़ी थी । लोगों में चर्चा थी की इस बार भाजपा के इस सुनामी लहर को कोई नहीं रोक पाएगा, माना जा रहा है जहां भी प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टार प्रचारक के रूप में पहुंचे हैं वहां लोगों का निर्णय बदल गया । अब वह दिन आ गया है जब भाजपा का मेयर काशीपुर की नगर निगम की सीट पर विराजमान होंगे ऐसा लोगों का कहना है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री की काशीपुर में एक जनसभा भी हुई जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत कर उनके ओजस्वी विचार सुने और प्रण किया कि इस बार दीपक बाली ही काशीपुर के युवा मेयर होंगे। यहां बता दे की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर रामनगर रोड स्थित स्टेडियम में 2:40 मिनट पर उतरा इस दौरान श्री धामी ने स्टेडियम के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की । इसके उपरांत कारों का काफिला मोहल्ला किला की ओर कूच कर गया । वहा पर भाजपाइयों का जन सैलाब देखकर खुद मुख्यमंत्री भी आशार्यचकित रह गए । इस दौरान रोड शो में भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली, नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा के सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पीसीयू चेयमेन राम मेहरोत्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी मुख्यमंत्री के साथ रोड शो में सम्मिलित थे। इतनी भारी भीड़ देखकर दीपक बाली भी अपनी सारी थकावट भूल गए। जनता ने उन्हें इतनी भीड़ दिखाकर आश्वस्त कर दिया कि इस बार का मेयर काशीपुर की शान दीपक वाली ही होंगे । निकाय चुनाव की सुनामी अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है,प्रदेश में जहां कांग्रेस अपने अस्तित्व को बढ़ाने में जुटी है तो वहीं बीजेपी अपना जलवा पुनः कायम रखने के लिए तूफानी दौरे और धुंआधार प्रचार में लगी हुई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
