उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद की पाकबड़ा पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब से लदा ट्रक पकड़ा ट्रक में करीब 55 लाख रुपए की शराब लदी थी। यह शराब हरियाणा से लखनऊ के माफिया के पास तस्करी कर ले जाई जा रही थी पुलिस अधीक्षक नगर अमित कुमार आनंद ने बताया की वाहन चेकिंग के दाैरान गागन तिराहे के पीछे हरियाणा मार्का की शराब से लदा ट्रक पकड़ा गया। ट्रक में 500 पेटी अंग्रेजी हरियाणा मार्का शराब निकली। पुलिस ने ट्रक के साथ कामेंद्र निवासी ग्राम तेलीपुरा, थाना छजलैट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हरियाणा मार्का की शराब का यह ट्रक उसे बिजनौर में लखनऊ तक पहुंचाने के लिए दिया गया था। पुलिस को धोखा देने के लिए ट्रक का नंबर बदला था। लखनऊ उसे किसी दूसरे ड्राइवर को ट्रक सौंपना था। आरोपित पहले भी शराब की तस्करी में जेल जा चुका है। एसपी सिटी ने बताया कि शराब माफिया के बारे में पता लगाया जा रहा है। ट्रक का असली नंबर पता करके, ट्रक के मालिक को भी मुल्जिम बनाया जाएगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com