काशीपुर/उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल, 19 जनवरी (रविवार), काशीपुर में भाजपा का दमखम दिखाने आ रहे हैं। सीएम धामी दोपहर 1:30 बजे भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में किला बाजार से महाराणा प्रताप चौक तक भव्य रोड शो करेंगे। इसके बाद वह सैनिक कॉलोनी स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस दौरे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि यह रोड शो और जनसभा भाजपा के लिए ऐतिहासिक होगी। चौधरी ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे भारी संख्या में शामिल होकर मुख्यमंत्री के ओजस्वी विचार सुनें और भाजपा को मजबूती दें।

प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, चुनाव संयोजक आशीष गुप्ता, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया समेत कई पार्टी नेता मौजूद रहे।
रोड शो और जनसभा के जरिए भाजपा ने चुनावी समीकरणों को नया आयाम देने की तैयारी कर ली है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com