काशीपुर किया है, करती है, करेगी सिर्फ बीजेपी, संकल्प पत्र विमोचन कार्यक्रम में आज काशीपुर भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली ने नगर के रामनगर रोड स्थित एक होटल के सभागार में संकल्प पत्र का विमोचन किया। भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली ने संकल्प पत्र विमोचन के दौरान नगर की प्रमुख पांच जनसमस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान संकल्प पत्र पत्रकारों के समक्ष पढ़कर सुनाया जिसमें उन्होंने सबसे पहले मिशन सड़क नवनिर्माण के तहत शहर के अंदरुनी इलाकों की सड़कों का 90 दिन के अंदर आधुनिक तकनीकी के साथ पुनर्निर्माण करेंगे, नगर निगम द्वारा वर्तमान में लिए जा रहे दो प्रतिशत दाखिल खारिज शुल्क को समाप्त किया जाएगा, यातायात को सुगम बनाने के लिए काशीपुर यातायात सुधार अभियान के तहत समर्पित स्थल बनाए जाएंगे और स्मार्ट पार्किंग सिस्टम लागू किया जाएगा, हम सभी विभागों में सामान्य कर भूमिगत केबलिग प्रणाली का कार्य सुनिश्चित करेंगे, मिशन वर्षा सुरक्षा के तहत जल भराव रोकने के लिए सिटी डैनेज प्लान बनाकर मॉडर्न ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण करेंगे। इस दौरान श्री बाली ने कहा कि संकल्प पत्र में और बहुत बिंदु है जिसको बताया जाएगा। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा अपने कार्यकाल में कराए गए कार्यों के बारे में बताया। वही भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने बताया कि संकल्प पत्र में जो भी बिंदु है वह मात्र नगर निगम क्षेत्र के लिए है पार्षदों के इलाकों के लिए और बिंदु जोड़े जाएंगे । इसी के साथ ही भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंदर चौधरी ने बताया की संकल्प पत्र के साथ जो भी नगर की ज्वलंत समस्याएं होंगी उसको भाजपा पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में विकास की गंगा जिस तरीके से बह रही है वह किसी से छिपी नहीं है, इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जनता जनार्दन दीपक बाली को अपना आशीर्वाद देगी तो वास्तव में यहां पर एक नया काशीपुर देखने को मिलेगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
