काशीपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने निकाय चुनाव को लेकर अवैध शराब माफियाओ पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में बीती रात पुलिस और एसओजी की टीम ने शराब के 98 अद्दे व 119 पव्वों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्रतार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने ढकिया गुलाबो रोड पर चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों पुलिस को रोकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति हरपाल निवासी ग्राम सिरसी मगदूमपुर थाना नकासा जिला संभल और प्रदीप कुमार कश्यप निवासी खड़कपुर देवीपुरा हैं। आज कोतवाली परिसर में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने उनके पास से नकली शराब के 217 अद्दे, पव्वे बरामद किए हैं। सूचना पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने शराब का सैंपल लेकर जांच शुरू की है। उन्होंने बताया कि यह शराब माफिया डायरेक्ट अल्कोहल लाकर पानी मिलाकर लोगों को परोस रहे थे जिनको पुलिस ने धरदबोचा। आज सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com