आज नगर पालिका महुआ खेड़ागंज विकास कार्य की आस में आंसू बहाता दिखाई दे रहा है। जब जब चुनाव करीब आते हैं तो भोली भाली जनता को तरह-तरह के सचबाग दिखाए जाते हैं । आज महुआखेड़ागंज अपनी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। उसकी सुध लेने वाला मानो कोई नहीं । यहां की मूलभूत समस्याएं जैसे सड़के, बेरोजगारी, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, रोडवेज बस स्टैंड की व्यवस्था, चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी और अनेक समस्याएं महुआ खेड़ा गंज के सामने मुंह फैलाए खड़ी है। इस बार महुआखेड़ागंज से गठबंधन प्रत्याशी पूर्व प्रधान व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अब्दुल रशीद के पोते रिजवान अहमद एडवोकेट इन मूलभूत समस्याओं को लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं उन्होंने कहा कि यहां पर विकास कार्यों का पहिया रुक गया है पूर्व अध्यक्ष ने महुआ खेड़ा गंज के लिए कोई कार्य नहीं किए है । आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए महुआखेड़ागंज से चेयरमैन पद के लिए खड़े गठबंधन प्रत्याशी रिजवान अहमद एडवोकेट ने कहा कि नगर पालिका महुआ खेड़ा गंज में ठप पड़े कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनका कहना है कि उन्हें उनके परिवार से प्रेरणा मिली है कि सर्व समाज का विकास हो और जो उनकी मूलभूत समस्याएं हैं उसका निराकरण हो। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने उनको अपना अध्यक्ष चुना तो वह जनता के हित के कार्य करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि उनके मन में महुआ खेड़ा गंज के लिए कुछ करने का जज्बा है जिसको वह पूरा करेंगे ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
