(सगीर चंकी पांडे, रिपोर्टर प्राप्त जानकारी के अनुसार रिपोर्टर की सूचना) जनपद मुरादाबाद थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम समदा चतुर्भुज निवासी एक महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार कि सुबह करीब दस बजे दयावति उम्र 38 वर्ष पत्नी जितेंद्र सिंह अपने घर की छत पर किसी काम से गई थी इसी दौरान छत के बराबर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन की चपेट मे आ गई और करंट लगने से उसकी की मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही की बजह से महिला को जान से हाथ धोना पड़ा।
विद्युत विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमने कई बार
बिधुत विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत की हाईटेंशन लाईन को गांव से हटा कर गांव के बाहर से निकला जाये।
लेकिन किसी अधिकारी ने नही सुना ।
इस मामले मे मृतक महिला के पुत्र शिवम कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उक्त मामले को संज्ञान मे लेकर कार्यवाही करने की कोशिश करे।
मृतक महिला दयावति अपने पांच बच्चों को रोता विलखता छोड़ गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
