हिंदू वादियो में गहरा आक्रोश

काशीपुर, बाजपुर काशीपुर मार्ग पर एक खेत किनारे गौवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है।
जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी थाना क्षेत्र में हरजिंदर सिंह के खेत के सामने सुनसान क्षेत्र में गौ वंश के अवशेष मिले है, सूचना मिलने पर जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो खेत में लकड़ी का बड़ा गुटका ,खून और गौ वंश के मांस के टुकड़े फैले हुए मिले।
बताया गया कि आसपड़ोस के लोगो की नजर पड़ जाने पर गौकशी करने वाले वहां से अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
काशीपुर कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर ली गई है और गौकशी करने वालो की पहचान के लिए लोगो से पूछताछ की जा रही है।
काशीपुर के हिंदुत्वनिष्ठ संगठन के नेता गगन कंबोज ने गौवंश हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि गौवंश हत्यारों को पुलिस तुरंत गिरफ्तार करे अन्यथा हिंदूवादी संगठन इस पर आंदोलन करेंगे। श्री कंबोज ने कहा कि यूपी में योगी सरकार की सख्ती की वजह से यूपी के गौ तस्कर यहां बॉर्डर क्षेत्रों में सक्रिय हो गए है जिसका प्रमाण ये घटना है। उन्होंने कहा कि पूरे बॉर्डर एरिया में इसके खिलाफ पुलिस को अभियान चलाना चाहिए और गौकशी पर रोक लगानी चाहिए।
उधर काशीपुर से नगर निगम में मेयर का चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी दीपक बाली ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि कुछ लोग ऐसी घटनाएं कर, शांति पूर्वक चल रहे चुनाव में माहौल खराब करना चाहते है। श्री बाली ने कहा कि गौहत्या किसी भी सूरत में देवभूमि में, बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com