काशीपुर आज बड़ी शानो शौकत के साथ श्री गुरुगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। जिसमें सिख समुदाय के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन में सम्मिलित होकर बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उदघोष से पूरा काशीपुर भक्ति मय कर दिया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा ननकाना साहब से होकर पूरे नगर क्षेत्र में बड़ी धूमधाम के साथ निकल गया। इस नगर कीर्तन में नगर के आसपास के ग्रामीण इलाकों से सिख समुदाय के सैकड़ो लोगों ने अपनी शिरकत की और नगर कीर्तन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नगर कीर्तन में स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी के साथ पुलिस प्रशासन ने रोड डाइवर्ट करते हुए यातायात पर पैनी नजर रखते हुए बड़े ही खूबसूरत अंदाज में श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। नगर कीर्तन में क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली, काग्रेस के मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल, काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी और भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरबख्श सिंह प्रकाश पर्व में शिरकत की। इस अवसर पर पूरे काशीपुर में जगह जगह स्टॉल लगाकर लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही सिख समुदाय के लोगों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए झांकियां भी निकाली और शांतिपूर्ण तरीके से श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर जाकर संपन्न हो गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com