काशीपुर खालसा फाउंडेशन के प्रवक्ता जगमोहन सिंह ने प्रेस से बातचीत करते हुए बताया कि आगामी 5 जनवरी को गुरुद्वारा ननकाना साहब से श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिख समुदाय के लोग प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारा से नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह नगर कीर्तन श्री ननकाना गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर पूरे नगर क्षेत्र में निकाला जाएगा। इसके उपरांत नगर कीर्तन श्री ननकाना गुरुद्वारा पर आकर समाप्त होगा। उन्होंने सभी सिख बंधुओ से अपील की है कि नगर कीर्तन में समय से पहुंचने का कष्ट करें।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
