पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात हुई है। इसमें भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के लिए ठुकराल को समर्थन करने की मांग की गई है। रुद्रपुर में राजनीतिक सियासत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निगम में मेयर पद के आजाद उम्मीदवार के रूप में अपने भाई संजय और खुद का पर्चा दाखिल करने वाले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात हुई है। इसमें भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के लिए ठुकराल को समर्थन करने की मांग की गई है। ये बैठक करीब 20 मिनट तक चली है। हालांकि बैठक में पार्टी ज्वाइनिंग को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
