काशीपुर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने आज अपने रामनगर रोड स्थित चुनाव कार्यालय में एक प्रेस वार्ता बुलाकर प्रेस की । गमगीन माहौल में आज उन्होंने अपना चुनाव प्रचार बंद करते हुए बताया कि पिछले दिनों श्मशानघाट पर भभूति लेने गए युवक के साथ हुए विवाद में गंभीर घायल हुए श्मशान घाट समिति के प्रबंधक और मां मनसा देवी शोभायात्रा के प्रमुख विकास शर्मा खुट्टू का आज दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने कहा कि कि वह भी मां मनसा देवी के भक्त थे और विकास भाई के पिता उनके पिता के बहुत बड़े मित्रों में से थे। उनका परिवार हमेशा उनके साथ रहता था। उन्होंने कहा कि विकास जो उनका छोटा भाई जैसा था आज उसके चले जाने से पूरे काशीपुर में शोक की लहर है । उन्होंने कहा कि आज उनकी अंत्येष्टि है। उन्होंने नम आंखों से बोलते हुए कहा कि मैं इतनी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा कि मैं अपने छोटे भाई की अंत्येष्टि में कैसे जाऊं, मगर जाना है दिल पर पत्थर रखकर। उन्होंने कहा कि आज किसी प्रकार का कोई चुनाव प्रचार नहीं किया जाएगा और बात करते-करते संदीप सहगल भावुक हो उठे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com