काशीपुर। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम मेयर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। काशीपुर से दीपक बाली को मैदान में उतारकर पार्टी ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

कांग्रेस ने पहले ही युवा नेता संदीप सहगल को टिकट देकर यूथ वोटर्स को साधने की कोशिश की थी। अब भाजपा ने दीपक बाली जैसे तेजतर्रार और हिंदुत्व के उभरते चेहरे को प्रत्याशी बनाकर साफ संकेत दे दिया है कि यह चुनाव आसान नहीं होने वाला। दीपक बाली के नाम की घोषणा होते ही रामनगर रोड स्थित उनके निवास पर समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और जोश से भरे नारों ने माहौल को चुनावी जश्न में बदल दिया।

बीजेपी और कांग्रेस के बीच यह सीधा मुकाबला सर्दी के मौसम में राजनीतिक गर्माहट ला चुका है। बहुजन समाज पार्टी ने अब तक अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है, जिससे सियासी तस्वीर और भी दिलचस्प होती जा रही है। अब नजरें टिकी हैं आने वाले दिनों पर, जहां यह साफ होगा कि यह चुनावी जंग किस ओर करवट लेगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com