काशीपुर से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट ने आज अपने हजारों समर्थकों व जनता के बीच शक्ति प्रदर्शन करते हुए नगर के मोहल्ला किला से जुलूस की शक्ल में नामांकन दाखिल करने के लिए एकत्र हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इतनी भारी भीड़ को देखकर लोग अपने दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। अपने लाव लशकार के साथ आज ढोल नगाड़ों के बीच मोहल्ला किला से उनका काफिला मानपुर रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया । आज से कांग्रेस के सशक्त मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट ने कमान संभाल ली है। एक सवाल के जवाब में प्रेस से वार्ता करते हुए संदीप सहगल ने कहा कि यहां पर आज से भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। क्योंकि जनता जनार्दन पिछले दशकों से उनका दंश झेलती आ रही है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की टक्कर में कोई पार्टी नहीं, क्योंकि जनता को काशीपुर का रुका हुआ विकास चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां की भोली भाली जनता के साथ जो भाजपा ने जो उनका शोषण किया है वा अब दोबारा नहीं होगा । उन्होंने कहा कि निगम द्वारा हाउस टैक्स में भारी टैक्स लगाकर गरीब जनता का शोषण किया गया है। उसको वह आवश्यक कम कराएंगे। जनता के हित के सारे कार्य वह अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं एक जमीन से जुड़ा सेवक हूं और जनता की सेवा के लिए मैंने यह मेयर पद पर लड़ने की सोची है। इस बार उन्हें विश्वास है की जनता भ्रष्ट लोगों से निजात पाते हुए अवश्य उनको जिताकर नगर निगम में बैठाएगी। इसी के साथ ही महानगर अध्यक्ष कांग्रेस मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि इस बार का मेयर चुनाव कांग्रेस की झोली में आने वाला है जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com