केरल में हाई प्रोफाइल सोना तस्करी मामले में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील जांच कर रहे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के दल के समक्ष गुरुवार को पेश हुए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जलील के खिलाफ विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के एक मामले की जांच कर रहा है। जलील पर राजनयिक माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात से कुरान की प्रतियां प्राप्त करने में एफसीआरए के उल्लंघन के आरोप हैं।
जलील गुरुवार सुबह करीब छह बजे निजी कार से एनआईए के कार्यालय पहुंचे। एनआईए या मंत्री के कार्यालय से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जलील पिछले सप्ताह यहां ईडी के समक्ष भी पेश हुए थे और उनक बयान दर्ज किया गया था।
मंत्री ने इससे पहले यह स्वीकार किया था कि पवित्र कुरान की खेप उन्होंने तिरुवनंतपुरम स्थित संयुक्त अरब अमीरात के दूतावास से प्राप्त की, जिसके बारे में सीमा शुल्क विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर यह एफसीआरए के उल्लंघन का मामला है।
ईडी द्वारा मंत्री से पूछताछ की खबरें आने के बाद उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि ‘सच की जीत होगी। सिर्फ सच। चाहे भले ही पूरी दुनिया इसका विरोध करे, इसके अलावा कुछ नहीं होगा।’

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
