काशीपुर के मशहूर टचवुड स्कूल में एनुअल फेट बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस खास दिन पर बच्चों ने अपनी मेहनत और हुनर से शानदार कार्यक्रम और स्टॉल्स तैयार किए। पूरे स्कूल का माहौल किसी त्योहार जैसा लग रहा था।बच्चों ने तिक्की चाट, पानी बताशे और कई लजीज़ पकवान अपने हाथों से बनाए, जो सभी को खूब पसंद आए। साथ ही, उन्होंने अलग-अलग गेम्स भी डिजाइन किए, जिनमें हर उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोरस और मार्शल आर्ट परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया और खूब तालियां बटोरीं।लकी ड्रॉ ने मचाया धमाल!इस फेट का सबसे बड़ा आकर्षण था लकी ड्रॉ, जिसमें 25 शानदार इनाम निकाले गए। पहले इनाम में नई स्कूटी, दूसरे में LED टीवी और तीसरे में टैबलेट जैसे बड़े इनाम शामिल थे। लकी ड्रॉ ने मेहमानों में रोमांच और खुशी भर दी।आंचलिक स्टार बने आरिश सरसुपरवाइजर आरिश सर ने जब भी एंकरिंग की, तो पूरे माहौल में जान डाल दी। उनकी जोशीली और मजेदार एंकरिंग ने बच्चों और मेहमानों का दिल जीत लिया। हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थका।कविश सिद्दीकी सर ने बदल दिया माहौलस्कूल के प्रिंसिपल कविश सिद्दीकी सर ने अपनी दूरदर्शिता और शानदार लीडरशिप से पूरे फेट को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचा दिया। उनकी मेहनत और निर्देशन ने हर किसी को प्रेरित किया और माहौल को खुशनुमा बना दिया।मैनेजमेंट का बड़ा योगदानस्कूल के यूनुस चौधरी साहब, फारुख चौधरी साहब, शानिब चौधरी, शाहरूख चौधरी और अन्य सदस्यों ने भी अपनी मेहनत और मार्गदर्शन से इस इवेंट को जबरदस्त कामयाब बनाया।टचवुड स्कूल का यह फेट बच्चों, पेरेंट्स और मेहमानों के लिए एक यादगार दिन साबित हुआ। हर कोई इसे लंबे समय तक याद रखेगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
