काशीपुर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन समेत सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी सर्वमान्य नेता थे। उन्होंने देश के विकास के लिए बहुत कार्य किए उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को सुशासन दिया। उन्होंने हमेशा देश हित के लिए कार्य किया आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी को याद किया गया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com