नई दिल्ली:
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) समेत दुनियाभर की दिग्गज हस्तियां ) को आज (गुरुवार) प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रही हैं. प्रधानमंत्री मोदी आज 70 साल के हो गए. उनका जन्म 17 सितंबर, 1950 को हुआ था. उनके जन्मदिन पर देशभर में कई आयोजन किए जा रहे हैं. बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं.
पत्र में लिखा है, ‘पिछले कुछ वर्षों में हमने भारत और जर्मनी के बीच पारंपरिक रूप से अच्छे संबंधों को और भी मजबूत करने में सफलता हासिल की है.’ एंजेला मर्केल ने पीएम मोदी को उनके राजनैतिक जीवन में भी सफलता की शुभकामनाएं दी हैं. वहीं व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में भारत तरक्की के पथ पर अग्रसर है.
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. ओली ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपको जन्मदिन के शुभ मौके पर हार्दिक बधाई. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं. हम दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए करीब से मिलकर काम करना जारी रखेंगे.’

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
