काशीपुर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगते ही नगर निगम द्वारा नगर से चुनाव सामग्री हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चलने लगा है। जहां पूरे नगर में हर एक पार्टियों के बैनर पोस्टर पटे पड़े थे । लेकिन आचार संहिता लगते ही नगर निगम पूरी तरीके से सतर्क नजर आने लगा है। इसी क्रम में जब नगर आयुक्त विवेक राय से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता प्रदेश में लागू हो गई है, इसके चलते पूरे नगर में जो बैनर पोस्टर लगे थे उसको हटाने का कार्य किया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता लगने के 72 घंटे के अंदर पूरे नगर क्षेत्र से चुनाव सामग्री हटा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर आचार संहिता का कोई प्रत्याशी उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी सरकारी या प्राइवेट भावनो पर पोस्टर लगाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com