काशीपुर। नगर क्षेत्र के उभरते सितारे युवा शक्ति प्रकाश अग्रवाल ने भाजपा से काशीपुर मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है । उनकी दावेदारी पेश करते ही विधिन संगठनों ने उन्हें अपना खुला समर्थन देने का ऐलान किया है। श्री शक्ति अग्रवाल काशीपुर की जनता के दिलों पर राज करते आए हैं। उनको हर समुदाय का व्यक्ति दिल से चाहता है वह इस बार काशीपुर का मेयर बनकर काशीपुर की कायाकल्प करें इसी को लेकर शक्ति अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से टिकट की मांग की है । आज बाजपुर रोड स्थित होटल दा मनोर में भारतीय वैश्य महासंघ ने उन्हें खुले मंच से अपना समर्थन दिया है और प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि कर्मठ जुझारू शक्ति अग्रवाल जी को भारतीय जनता पार्टी से टिकट देकर हम समाज पर एक बहुत बड़ा एहसान करेंगे। उन्होंने कहा कि शक्ति अग्रवाल के मेयर बनने से काशीपुर का रुका हुआ विकास अवश्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि अगर शक्ति अग्रवाल को प्रदेश की धामी सरकार टिकट देती है तो निश्चित रूप से काशीपुर के मेयर शक्ति अग्रवाल होंगे जो की काशीपुर की कायाकल्प करने में अपनी पूरी भूमिका निभाएंगे ऐसा उनका मानना है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
