काशीपुर उधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्र मैं काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित डिजाइन सेंटर में स्थित अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को काशीपुर, बाजपुर, जसपुर के फरियादियों की फरियाद सुनी। एसएसपी ने कुछ फरियादियों की फरियाद का मौके पर ही निस्तारण कर दिया , जबकि कुछ लोगों की समस्याओं के विषय में अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया, कि वह इनके प्रकरण को मात्र एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करें। यहां बता दें कि पिछले लगभग 4 सप्ताह से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक काशीपुर पहुंचकर लोगों की फरियाद को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण कर रहे हैं । जब यहां पर एक फरियादी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी कुछ भूमाफियाओं ने धोखे से जमीन बेच दी जिसका संज्ञान प्रार्थना पत्र के माध्यम से एसएसपी ने लिया है । इसी के साथ ही मोहल्ला पंजाबी सराय निवासी अशरफ हुसैन ने भी धोखाधड़ी के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्र को एक प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की अपील की है। इस दौरान संबंधित थानों के एसएचओ वा एसआई मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com