काशीपुर के एआरटीओ विमल पांडे ने जब से काशीपुर कार्यालय का चार्ज संभाला है तब से उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर दर्जनों स्कूलों में जाकर स्कूली छात्राओं को यातायात के नियमों और सड़क दुर्घटनाओं के बारे में अपनी टीम के साथ छात्रों को जागरूक करने का कार्य किया है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र के एक और कॉलेज में एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र चंद्र परिवहन उप निरीक्षक संजय कुमार के साथ स्कूल में छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान एआरटीओ विमल पांडे ने बताया की मां बाप जब अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हैं तो वह हेलमेट नहीं लगाते जिससे बच्चों को भी हेलमेट की अहमियत का पता नहीं लग पाता । उन्होंने कहा कि हेलमेट खुद भी पहने और पीछे बैठने वाले 7 साल से ऊपर के बच्चों को हेलमेट अवश्य पहनाए, क्योंकि अगर कोई सड़क दुर्घटना होती है तो हेलमेट एक ऐसा माध्यम है की सर में लगने वाली चोट से हेलमेट ही बचाव कर सकता है, इसलिए वाहन चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति हेलमेट अवश्य लगाए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इसमें चालानी कार्रवाई की जा रही है, अगर पीछे बैठने वाले व्यक्ति हेलमेट नहीं पहनेंगा तो वाहन चालक को इसका खमयाजा उठाना पड़ेगा । इसी के साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को कैसे कम किया जाए इस विषय में उन्होंने स्कूल में छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस तरीके का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
