देश के गृह मंत्री द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के चारों फ्रंटल संगठनों ने मिलकर चौकी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा बाबा साहेब के सम्मान की रक्षा के लिए आयोजित किया गया था।
विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के बयान की कड़ी निंदा की और संविधान के प्रति उनकी कथित अवमानना पर जवाबदेही की मांग की। प्रदर्शन के दौरान “बाबा साहेब अमर रहें” और “संविधान की रक्षा करो” जैसे नारे गूंजते रहे।
स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस बल ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व शमी खान, अध्यक्ष विधानसभा समाजवादी छात्र सभा विथरी चैनपुर ने किया।
समाजवादी पार्टी, बरेली ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करार दिया। पार्टी ने यह भी घोषणा की है कि वे संविधान की गरिमा और डॉ. आंबेडकर के सम्मान की रक्षा के लिए इस मुद्दे को और मजबूती से उठाएंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
