काशीपुर उधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत आज पुलिस ने गुरद्वारे में पिस्टल से जान लेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त अनुप सिंह भुल्लर को गिरफ्तार, करने में सफलता हासिल की है । पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा वह कारतूस भी बरामद किए हैं। अपने कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए सीओ दीपक सिंह ने बताया की 14 दिसंबर को थाना जसपुर पुलिस टीम द्वारा पंचायत के दोरान गूलरगोज़ी गुरुद्वारे में जान से मारने की नियत से
फ़ायर करने वाले अनूप सिंह भुल्लर को मुखबिर की सूचना पर टीला-कुण्डा रोड से गिरफ़्तार कर अनूप सिंह भुल्लर के पास
से घटना में प्रयुक्त अवैध काले रंग की एक अदद पिस्टल .32 बोर व एक अदद ज़िंदा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया । यहां बता दे की बीते 9 दिसंबर को मारपीट के झगड़े को सुलझाने के लिए गुरुद्वारे में पंचायत के दोरान भुल्लर
फ़ार्म के लोगो ने दबंगई दिखाते हुए पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की गई थी व अनूप सिंह भुल्लर ने जान से मारने की नियत से पीड़ित पक्ष के महेंद्र सिंह व गुरदीप सिंह उर्फ गोल्डी के ऊपर अवैध पिस्टल से फायर किया गया था । घटना के संबंध में कोतवाली जसपुर में वादी सिमरनजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पंजाबी कालोनी जसपुर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिसको आज मुखबिर की सटीक सूचना पर धर दबोचा। पुलिस ने आज गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया है ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
