धर्म यात्रा महासंघ के बैनर तले आज महाराणा प्रताप चौक पर कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सोपा । ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू भाइयों के उत्पीड़न, उनकी निर्मम हत्याओं बहूबेटियों के साथ अमानवीय व्यवहार, हिन्दुओं के मकानों में तोड़फोड़ और आगजनी, भारतीय उत्पादों का बहष्किार, हिन्दू धर्मगुरूओं के साथ मारपीट, इस्कान समर्थकों के साथ किये जा रहे कष्ट दायक व्यवहार, इस्कान धर्मगुरू सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास व अन्य कई संतों को अकारण कारागार में डालना आदि अनेकों ऐसी घटनायें हैं जिन्हें पढ़कर व सुनकर दिल दहल जाता है व रूह कांपने लगती है । बांग्लादेशी हिन्दू भाइयों व वहां पर निवास करने वाले अन्य अल्पसंख्यकों के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं उसकी सम्पूर्ण विश्व में सभी धर्मो के लोग घोर निन्दा कर रहे हैं।
धर्मयात्रा महासंघ महानगर काशीपुर व क्षेत्र में निवास करने वाले हजारों सनातन धर्मरक्षक, बांग्लादेश में हिन्दू भाइयों के साथ हो रहे अत्याचारों व अमानवीय कुकृत्यों की कड़े शब्दों में घोर निन्दा करते हैं। हम सभी का निश्चित मत है कि जो मानवता विरोधी घटनायें। बांग्लादेश में घटित हो रही हैं उन सबके पीछे वहाँ की हिन्दू विरोधी यूनुस सरकार का हाथ है और
वहाँ के आतंकवादियों को वहां की सरकार का खुला समर्थन प्राप्त है। बांग्लादेशी अन्तरिम सरकार इन दुर्दान्त घटनाओं को रोकने की बजाय अपना समर्थन दे रही है। बांग्लादेशी सनातनी व अन्य अल्प संख्यकों पर इस्लामिक कटटरपंथियों की ओर से किये जा रहे अत्याचार चिंता का विषय बनते जा रहे हैं और रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बांग्लादेश की यूनुस सरकार का मूक बना रहना चिंता का विषय है जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
