ओएनजीसी चौक के पास हुए भीषण हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस को एक और अहम जानकारी मिली है। हादसे की रात एक कार को गलत दिशा में आते देखा गया था। युवक की कार भी दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची थी। ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे की रात एक सफेद रंग की कार पैसेफिक से गलत दिशा में दौड़ती कार के मामले में यातायात निदेशक ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही शिकायत को गंभीरता से न लेने वाले एएसआई की जांच भी खुलवाने के आदेश निदेशक ने दिए हैं।यातायात निदेशक ने इसे जिला पुलिस लापरवाही माना और उन्होंने छुट्टी से वापस लौटने के बाद ही इसे गंभीरता से लेते हुए यह निर्देश दिए हैं। गत 11 और 12 नवंबर की दरम्यानी रात ओएनजीसी चौक पर एक भीषण दुर्घटना में छह युवाओं की मौत हो गई थी। हादसा रात 1.19 बजे हुआ था। हादसे कुछ देर पहले ही एक युवक ने पैसेफिक मॉल के बाहर एक कार को गलत दिशा में आते देखा था। युवक की कार भी दुर्घटना होने से बाल-बाल बची थी युवक ने मसूरी डायवर्जन पर खड़े एएसआई को की थी शिकायतऐसे में युवक ने मसूरी डायवर्जन पर खड़े एएसआई मनवर नेगी को इसकी शिकायत की। लेकिन, आरोप है कि मनवर ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आगे कोई मैसेज भी फ्लैश नहीं किया। इसके बाद युवक ने कंट्रोल रूम को फोन किया और जिलाधिकारी व एसएसपी को एक ई-मेल भी की।हादसे के बाद सुबह के वक्त युवक ने इसे दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार ही बताया था। लेकिन, ई-मेल में ह्यूंडई क्रेटा लिखा था। पुलिस ने इस मामले में जांच की तो पता चला कि यह ह्यूंडई क्रेटा ही थी। लेकिन, आरोपी एएसआई पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com