आज महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के आदेश अनुसार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र होकर सेबी के अमेरिका समकक्ष प्रतिभूति विनियम आयोग (एसईसी) ने गौतम अडानी और उनके सहयोगियों पर भारत मैं उच्च मूल्य वाले और सौर ऊर्जा अनुबंधों को हासिल करने के लिए 2000 करोड़ रुपए की रिश्वतखोरी देकर लाभ अर्जित करने वाले अनुबंधों को हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत की पेशकश की थी। इसके विरोध में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर गौतम अडानी का पुतला दहन करते हुए कहा है कि जिस तरीके से केंद्र में बैठी मोदी सरकार अंबानी अडानी और गौतम अडानी को सहयोग कर रही है वह जनता के ऊपर एक कुतरघाट है। उन्होंने कहा कि आति शीघ्र रिश्वतखोरी के आरोप में गौतम अडानी के विरुद्ध मुकदमा कायम किया जाए और उनको सलाखों के पीछे धकेला जाए । इस अवसर पर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के ऊपर भी हमला बोलते हुए नारेबाजी की ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
