काशीपुर बीते 4 नवंबर 2024 को अल्मोड़ा के मार्चला मैं हुई बस दुर्घटना को लेकर पूरा उत्तराखंड स्तंभ है। जिसमें लगभग 38 लोगों की मौत हो गई थी, जिसको लेकर सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी इस घटना को लेकर काफी की चिंचित नजर आए और उन्होंने प्रदेशवासियों से 25 वे राज्य स्थापना दिवस राज्य में सादगी पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। इसी के साथ ही पूरे उत्तराखंड में श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला आज भी जारी है । इसी क्रम में आज काशीपुर मीडिया सेंटर के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अमला उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह समेत कोतवाली के उप निरीक्षक मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में काशीपुर मीडिया सेंटर के समस्त पदाधिकारी और मेंबरों ने मीडिया सेंटर के सभागार में मार्चुला में बस दुर्घटना में मृत हुए 38 लोगों को मोमबत्ती जलाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन धारण कर परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com