काशीपु। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में आज विभिन्न संगठनों ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। इसी क्रम में काशीपुर के जाने-माने इस्टेंड राइडर महक मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के स्वामी मोबीन खान व शादाब शमी खान ने आज अपनी नई ड्राइविंग कार का राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में उपजिला अधिकारी अभय प्रताप सिंह के निवास स्थान पर पहुंचकर अपनी नई ट्रेनिंग कार की शुरुआत की। प्रेस से वार्ता करते हुए मोबीन खान ने बताया कि वह अभी तक मारुति 800 से लोगों को वाहन चलाने की ट्रेनिंग देते थे, लेकिन उनके मन में आया कि क्यों ना ड्राइविंग ट्रेनिंग के लिए नई कार का इस्तेमाल किया जाए। श्री खान ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल बड़ी सूझबूझ के साथ यहां पर संचालित करते चले आ रहे हैं। उनके ट्रेनिंग देने का अंदाज पूरे उत्तराखंड में अलग है, वह डबल पैडल की कार से लोगों को ट्रेनिंग देते हैं । उन्होंने सोचा कि क्यों ना ट्रेनिंग लेने वाले व्यक्तियों को और अच्छी सुविधा दी जाए। इसी क्रम में मोबीन खान ने एक नई कर परचेज की जिसमें एसी, डबल पैडल और अन्य सुविधाओं से लैस यह कर ट्रेनिंग कार लोगों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। आज राज्य स्थापना दिवस पर उन्होंने काशीपुर के उपजिला अधिकारी अभय प्रताप सिंह से अपनी कार का उद्घाटन कराया । इस अवसर पर उपजिला अधिकारी अभय प्रताप सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी और उनके अधिनिष्ठ कर्मचारी इस मौके पर मौजूद रहे। इस मौके पर उपजिला अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने स्वयं गाड़ी के स्टेरिंग पर बैठकर गाड़ी चलाई और इस मौके पर श्री खान की भूरी भूरी प्रशंसा भी की। उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि वास्तव में श्री खान की यह पहल अपने आप में एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि इस गाड़ी के संचालन से लोगों को अच्छी ट्रेनिंग मुहैया होगी। लोग अच्छी तरह से वाहन की ट्रेनिंग ले पाएंगे। इस मौके पर श्री खान ने राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में सभी लोगों को मिष्ठान वितरण भी कराया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com