काशीपुर – काज़ीबाग स्थित जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के अस्थायी कार्यालय में शुक्रवार शाम उधम सिंह नगर यूनिट की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मौलाना शराफत साहब के निर्देश पर जसपुर के मौलाना अतीक को उत्तराखंड का नायब सेक्रेटरी नियुक्त किया गया, जिस पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी। कार्यकारिणी में सरसम्मति से मौलवी शाही, आलमगीर, मोहसिन सिद्दीकी, मोहम्मद वाशिफ और मारूफ सिद्दीकी को सदस्य बनाया गया है।
मौलाना ज़ियाउर्रेहमान कासमी ने कहा कि समाज की बुराइयों को समाप्त करने के लिए जमीयत हर कदम पर सहयोग कर रही है। इस अवसर पर अली अनवर एडवोकेट ने समाज की बहन-बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
