पति की लंबी आयु की कामना के लिए लाखों महिलाओं ने रविवार को व्रत रखा। उससे अलग राजधानी के दो युवक अपनी पत्नियों के जान के दुश्मन बन गए। दोनों ने करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले पत्नी की जान लेनी चाही।

एक ने गला दबाया तो दूसरा तमंचा लेकर पत्नी पर हमला करने पहुंच गया। गनीमत रही कि दोनों बच गईं। लेकिन, करवा चौथ के दिन पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार किया और न्यायालय ने दोनों 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पति के हाथ में तमंचा देख किया पुलिस को फोन तो बच गई जान
रायपुर क्षेत्र में एक महिला का पति तमंचा लेकर उसे मारने के लिए घर पहुंच गया। महिला ने जब पति के हाथ में तमंचा देखा तो पुलिस को फोन कर दिया। इससे पहले कि वह कोई हरकत करता पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक महीना पहले भी पत्नी पर हमला किया था जिससे उसके सिर में चार टांके आए थे।

आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शनिवार को नेहरू ग्राम निवासी स्वाति सिंह ने पुलिस को फोन किया था। बताया था कि उसका पति अजब सिंह तमंचा लेकर आया है। वह उससे झगड़ रहा है और कभी भी उसकी हत्या कर सकता है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अजब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 315 बोर का देसी तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com