ठाकुरद्वारा क्षेत्र के मस्तल्ली पुर में शिव राइस मिल का मुख्य अतिथि उत्तरखंड जसपुर विधायक आदेश चौहान ने फीता काट शुभारंभ किया। इस दौरान मिल के मालिक शिव कुमार ने किसानों का धान उचित मूल्य पर खरीदने का आश्वासन देते हुए बताया कि अगर कोई नगद में या बैंक द्वारा धान देना चाए तो शिव राइस मिल पर ये व्यवस्था भी उपलब्ध हैं। वही मुख्य अतिथि जसपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मस्तल्लीपुर में जो राइस मिल लगाई गई है। इससे आस पास के किसानों को बहोत फायदा होगा साथ ही किसानों को अब बिचौलिया के पास धान बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कहा कि अब किसानों को धान बेचने के लिए बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा। मिल के खुलने से यहां के सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। वही इस मौके पर ग्रामीणों को भोजन कराकर मिठाई का वितरण किया गया।इस दौरान एडवोकेट रूबी चेयरमैन प्रत्याशी सूरज प्रधान हाजी जाहिद मुदित चौहान कुलदीप चौहान अशोक गहलोत रिपु दमन चौहान हाजी मुमताज योगेंद्र वत्सल रईस अहमद आदि मौजूद रहै।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
