कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्वारखेड़ा मंडी चौकी के पास रहने वाले लवजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह ने 32 बोर के अवैध पिस्टल से आत्महत्या कर ली। घटना लवजीत सिंह के घर पर हुई, जहां उन्होंने अपनी दाईं कनपटी पर गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। लवजीत की उम्र 34 वर्ष थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अवैध पिस्टल की जांच कर रही है और लवजीत के परिवार से पूछताछ जारी है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
