पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान, काशीपुर द्वारा आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 108वीं जयंती श्रद्धा के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क, आवास विकास में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मेयर उषा चौधरी जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त मार्ग प्रमुख श्री अग्रपाल यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव अशोक धीमान द्वारा किया गया। समारोह में पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एस.पी. गुप्ता ने मुख्य अतिथि का माला और शॉल पहनाकर स्वागत किया। उषा चौधरी का सम्मान जी.के. अग्रवाल और एम.पी. गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर गरीब व निर्धन 20 महिलाओं को बैडशीट भी वितरित की गई। अपने संबोधन में श्री यादव ने पं. दीनदयाल जी के जीवन, पूंजीवाद, साम्यवाद, एकात्म मानववाद और अंत्योदय चिंतन पर गहन जानकारी दी। उषा चौधरी ने अपने वक्तव्य में पं. दीनदयाल जी के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन तुलाराम राजाराम विद्यालय की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रगान से हुआ। महासचिव अशोक धीमान ने अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में के.एस. कपूर, एम.पी. गुप्ता, राजेश अग्रवाल, जे.पी. अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
