काशीपुर भाजपा का सदस्यता अभियान को लेकर रामनगररोड स्थित विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के कॉरपोरेट ऑफिस में प्रदेश की केंद्रीय राज्य मंत्री रेखा आर्य ने शिरकत की । उनके आगमन पर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। यहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के कॉरपोरेट ऑफिस में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता मोबाइल ऐप के द्वारा ग्रहण की। सदस्यता अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशन में मिस्ड कॉल करके सदस्य अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर आज विधायक त्रिलोक सिंह सीमा के कॉरपोरेट ऑफिस में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मोबाइल ऐप के जरिए सदस्य अभियान चलाया । जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोबाइल ऐप के जरिए मिस कॉल देकर सदस्यीय बनाने का कर्म जारी रहा । इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रेखा आर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि यह अभियान पूरे देश में प्रधानमंत्री के निर्देशन में चलाया जा रहा है और बहुत तेजी से भाजपा के सदस्य जुड़ रहे हैं। नगर निकाय चुनाव को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज सिर्फ और सिर्फ सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, इस कारण किसी और मुद्दे पर बात करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनका दौरा दोबारा काशीपुर में होगा तो वह विस्तार से नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ता करेगी। वहां मौजूद जनता से केंद्रीय राज्य मंत्री रेखा आर्य ने अनुरोध किया कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए 88 00 002024 मोबाइल पर मिस्ड कॉल देकर सदस्य बने। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के कॉरपोरेट ऑफिस में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों ने मिस कॉल देकर भाजपा का दामन थामा।बाइट: रेखा आर्य केंद्रीय राज्य मंत्री उत्तराखंड

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com