सहोटा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल चारों ओर हो रही प्रशंसा

मुमताज मन्सूरी की खास रिपोर्ट

काशीपुर। उत्तराखंड

एक बार फिर काशीपुर के सहोता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर गुरपाल सहोता ने एक गरीब बच्ची का निशुल्क ट्यूमर का बड़ा ऑपरेशन कर मिसाल कायम की। क्षेत्र निवासी गरीब परिवार की एक बच्ची जो कि पिछले कई महीने से तेज सिरदर्द एवं दौरे पड़ने की बीमारी से परेशान थी साथ ही उसके शरीर का दाहिना भाग भी बहुत कमजोर हो चुका था उसके माता-पिता की मृत्यु के कारण वह अपनी दादी के पास रह रही है यहां उनको गुजर-बसर करना बहुत मुश्किल हो रहा है।

ऐसे मुश्किल समय में समाजसेवी गौरव चौधरी सहित अन्य लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए इस गरीब बच्ची की मदद हेतु सहोता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर रवि सहोता तथा डॉक्टर गुरपाल सहोता के समक्ष उस बच्चे की बीमारी के बारे में बात की। उस बच्चे की बीमारी के बारे में सुनकर डॉक्टर रवि सहोता और डॉक्टर गुरपाल सहोता ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए उस बच्ची का निशुल्क ऑपरेशन करने का निर्णय लेकर ट्यूमर का ऑपरेशन करके उस बच्ची को नई जिंदगी प्रदान की।

करीब 4 दिन पहले स्थानीय समाजसेवी उस बच्ची को लेकर मुरादाबाद रोड स्थित सहोता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं न्यूरो ट्रामा सेंटर पहुंचे उस बच्ची की पारिवारिक स्थिति से न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉक्टर गुरपाल सहोता को अवगत कराने के बाद निशुल्क उपचार करने का निवेदन किया। डॉक्टर गुरपाल सहोता ने स्वास्थ्य परीक्षण कर सीटी स्कैन और एम आर आई तथा अन्य टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद बच्ची को ब्रेन में टेनिस बॉल के समान ट्यूमर का पता चला।

डॉ गुरपाल सहोता ने बच्चे के ट्यूमर का निशुल्क ऑपरेशन करके नया जीवन दिया और मानवता का परिचय दिया।

डॉक्टर गुरपाल सहोता ने बताया कि जिस समय बच्ची को लाया गया था उस समय बच्ची बेहद गंभीर हालत में थी। उन्होंने कहा कि ऐसी हालत में ट्यूमर का तुरंत ऑपरेशन करना बहुत जरूरी था देर होने पर मरीज की जान को खतरा हो सकता था।

ऑपरेशन होने के बाद बच्चे बिल्कुल स्वस्थ है और आज उसको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर के घर भेज दिया गया है।

डॉक्टर गुरपाल सहोता के इस सेवाभाव कि नगर में चहुंओर प्रशंसा हो रही है। नगर के अनेक लोगों ने डॉ गुरपाल सहोता डॉक्टर रवि सहोता तथा सहोता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंधन सहित सभी सहायकों एवं स्टाफ की जमकर प्रशंसा की।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com