हल्द्वानी-: समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल ने कहा है कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड राज्य में निकाय चुनाव सभी सीटों पर पार्टी के सिंबल पर लड़ेगी, पोखरियाल आज यहां आयोजित पार्टी के कुमाऊं मंडल पदाधिकारी की बैठक में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

हल्द्वानी में आयोजित बैठक में नदीम अख्तर जी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुवे कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य राज्य में निकाय चुनाव तथा संगठन की मजबूती को धरातल पर उतरना है जिसके लिए कार्यकर्ता अभी से पूरी तरह से तैयार हो जाए हल्द्वानी स्थित बैठक मे उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष युवजन सभा अली अनवर ने कार्यकर्ताओ से चर्चा करते हुए कहा कि आज बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का है उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष पोखरियाल जी ने कहा की मैदान से लेकर पहाड़ के मजबूत कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी देकर तय किया गया कि अब निकाय चुनाव में समस्त उत्तराखण्ड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी हाजी मतीन सिद्दीकी एवं प्रदेश अध्यक्ष शम्भु प्रसाद पोखरियाल के देखरेख में होगी

जबकि नैनीताल जनपद की सभी सीटे सुरेश परिहार , संजय सिंह , सोमपाल सिंह , व ऊधम सिंह नगर व कुमाऊँ के अन्य जनपदों की सभी सीटो के लिये श्री ओशियन यादव , मो. नदीम अख्तर , ललित भट्ट , भगवती प्रसाद त्रिकोटी , सुरेंद्र गुरंग ,मिकरानी , राजू यादव , बीना किशोर , जया ठाकुर जी , दीपा बुटोला , हीना यादव आदि के नेतृत्व को सौपते हुए मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत किया गया | इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरी मजबूती से निकाय चुनाव लड़ा जायेगा.।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com